पुलिस ने रविवार काे यहां विपक्षी नेताओं काे तितर-बितर करने के लिए पानी की बाैछाराें का इस्तेमाल किया, जब वे संयुक्त प्रदर्शन के दाैरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने के लिए जा रहे थे.विपक्ष पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, जिन पर राज्य वेयरहाउसिंग काॅरपाेरेशन के एक अधिकारी काे आत्महत्या के लिए उकसाने का आराेप है.अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग काॅरपाेरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार तड़के जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इस बीच एक वीडियाे सामने आया जिसमें उन्हाेंने कथित ताैर पर भुल्लर द्वारा उत्पीड़न का दावा किया.विवाद के बीच मान के निर्देश पर भुल्लर ने उसी दिन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.पुलिस ने शनिवार रात भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और निजी सहायक दिलबाग सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351 (3) (आपराधिक धमकी) और 3 (5) (समान मंशा) के तहत मामला दर्ज किया.
शिराेमणि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा ने घाेषणा की थी कि वे भुल्लर की गिरफ्तारी की अपनी मांग काे लेकर मुख्यमंत्री मान के आवास का संयुक्त रूप से घेराव करेंगी.पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, साथ ही शिराेमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और दलजीत सिंह चीमा भी विराेध प्रदर्शन में शामिल हुए.विधायकाें के हाॅस्टल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि प्रदर्शनकारियाें काे मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से राेका जा सके.चंडीगढ़ पुलिस द्वारा अवराेधक भी लगाए गए थे.विपक्षी दल भुल्लर की गिरफ्तारी और आत्महत्या के कारणाें की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूराे (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ ने कहा कि वे रंधावा के परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं.