आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई हाेगी

    24-Mar-2026
Total Views |
 

PK 
 
पाकिस्तान क्रिकेट बाेर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन माेहसिन नकवी की नई गीदड़भभकी सामने आई है.उन्हाेंने उन खिलाड़ियाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, जिन्हाेंने आखिरी मिनट में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छाेड़कर आईपीएल में जाने का फैसला किया है. लगातार दूसरे साल यह दाेनाें लीग एक ही समय पर हाे रही हैं.मुजरबानी के बाद शनाका श्रीलंका के दासुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. उन्हाेंने लाहाैर कलंदर्स की टीम काे छाेड़कर आईपीएल 2026 में राजस्थान राॅयल्स की ओर से खेलने का फैसला किया है.राजस्थान ने शनाका काे चाेटिल सैम करन की जगह पर बताैर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स लाहाैर कलंदर्स में शनाका की जगह लेंगे.
 
ब्लेसिंग मुजरबानी काेलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ आईपीएल का करार पक्का हाेने के बाद पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग से हट चुके हैं.माेहसिन नकवी ने कहा, हम नियमाें के अनुसार उन खिलाड़ियाें के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था (काॅर्बिन बाॅश, जिन्हें पीएसएल से एक साल के लिए बैन कर दिया गया था), और इस बार भी वैसा ही हाेगा. पिछली बार पेशावर जल्मी के लिए बाॅश एक बेहतरीन पसंद थे, लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने कलिए उन्हाेंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम अंतिम समय पर वापस ले लिया था. नकवी ने आगे कहा, आईपीएल के साथ टकराव काेई समस्या नहीं है, क्याेंकि अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, ताे हमारे यहां भी बेहतरीन खिलाड़ी आ रहे हैं. हम पाकिस्तान सुपर लीग काे टालने का जाेखिम नहीं उठा सकते थे, क्याेंकि हमारे पास पूरे साल में काेई और समय उपलब्ध नहीं है.