केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख रामदास आठवले ने पार्टी काे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने का संकल्प व्यक्त किया है. उन्हाेंने कहा कि पार्टी काे सर्वसमावेशी बनाकर सभी वर्गाें, विशेषकर वंचित, युवाओं और महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा. आगामी पांच राज्याें के विधानसभा चुनावाें में से चार राज्याें में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी, जिनमें तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी शामिल हपत्रकार वार्ता में पुणे शहर अध्यक्ष संजय साेनवणे, प्रदेशाध्यक्ष राजाभाऊ सराेदे, जनरल सेक्रेटरी गाैतम साेनवणे, सचिव बाळासाहेब जानराव, उपमहापाैर परशुराम वाडेकर, चंद्रकांता साेनाकांबले, सूर्यकांत वाघमारे, महिपाल वाघमारे, नीलेश अल्हाट, हिमाली कांबळे, निशा मानवतकर, बसवराज गायकवाड, विशाल शेवाळे, जयदेव रंधवे, नीलेश राेकडे, सचिन मानवतकर और विरेन साठे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
आठवले ने बताया कि पाेर्ट ब्लेयर में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयाेजित कर संगठन विस्तार की रणनीति बनाई जाएगी, जबकि पुणे में भी बैठक हाेगी. उन्हाेंने कहा कि समाज में भेदभाव खत्म करने के लिए सभी काे मिलकर प्रयास करना चाहिए.मुंबई मनपा चुनाव काे लेकर उन्हाेंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद की एक सीट और अन्य पद देने का आश्वासन दिया है. अजित पवार के विमान हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग भी उन्हाेंने की.इस दाैरान हुलगेश मर्याप्पा चलवादी, अनिल कुमार त्रिपाठी, भीम सिंह चलवादी, दीप चिंचाेलीकर, अविनाश इंद्रजीत मस्के, विकास जावले, प्रकाश साेनवणे, सुधीर वाघमाेडे और संताेष आरडे सहित कई लाेगाें ने पार्टी में प्रवेश किया.