सातारा जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव मेें भारी गड़बड़ी !

    24-Mar-2026
Total Views |
 

sataraa 
 
आज विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हाेते ही सत्ताधारी शिवसेना ने सतारा जिला परिषद चुनावाें में हुई गड़बड़ी का मुद्दा विधानसभा में उठा दिया. पार्टी ने इस मामले में सतारा के पुलिस अधीक्षक काे निलंबित करने की सीधी मांग रखी. विशेष रूप से, पालक मंत्री शंभूराज देसाई ने सीधे अपनी ही सरकार से पूछा कि क्या हम इस मामले में सुरक्षित हैं या नहीं.इससे सदन में माहाैल गरमा गया. दूसरी ओर, विपक्ष ने आज नासिक के ढाेंगी अशाेक खरात का मुद्दा लललठाया. उन्हाेंने अशाेक खरात से जुड़े सभी मंत्रियाें और अधिकारियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
 
पालक मंत्री शंभूराज देसाई ने सदन में भावुक हाेते हुए सातारा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुषार दाेषी पर गंभीर आराेप लगाए्. उन्हाेंने कहा कि चुनाव के दाैरान पुलिस ने मंत्रियाें के साथ धक्का-मुक्की की. देसाई ने सीधा सवाल किया, क्या हम इस सरकार में सुरक्षित हैं या नहीं? मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वे स्वयं इसके चश्मदीद हैं.सत्तापक्ष ने दाेषी अधिकारी काे तत्काल निलंबित करने की मांग की, जिस पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहन जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.