युद्ध के खतरनाक माेड़ पर पहुंचने से साेमवार काे सेंसेक्स 1837 अंक धड़ाम हुआ. इससे निवेशकाें के 13 लाख कराेड़ से ज्यादा डूब गये. अमेरिका के राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान के न झुकने से बाजार में हाहाकार मच गया है. वहीं रुपए में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट से मार्केट के जानकाराें की चिंता बढ़ गयी है. निफ्टी में भी 602 अंकाें की गिरावट से निवेशकाें काे बड़ा झटका लगा है.हफ्ते के पहले काराेबारी दिन यानी साेमवार काे शेयर बाजार बड़ी गिरावटके साथ बंद हुआ. युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, जाे चाैथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, विदेशी निधियाें की निरंतर निकासी और रुपये की कमजाेरी ने भी निवेशकाें काे जाेखिम से बचने के लिए प्रेरित किया है. 30 शेयराें वाला बीएसई सेंसेक्स 1,836.57 अंक या 2.46 प्रतिशत गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ. दिन के दाैरान इसमें 1,974.52 अंक या 2.64 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 72,558.44 पर पहुंच गया.निफ्टी 601.85 अंक या 2.60 प्रतिशत गिरकर 22,512.65 पर बंद हुआ.अमेरिकी डाॅलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे गिरकर 94.01 (अस्थायी) के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ.सेंसेक्स की 30 कंपनियाें में से टाइटन के शेयराें में सबसे ज्यादा 6.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.