नागरिक सुविधा केंद्र अवकाश के दिनाें में भी शुरू

    24-Mar-2026
Total Views |
 
 

tax 
प्राॅपर्टी टै्नस भुगतान प्रक्रिया नागरिकाें के लिए सरल हाे सके, इस उद्देश्य से पुणे मनपा प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति 31 मार्च 2026 काे हाेने के कारण वर्ष के अंत में प्राॅपर्टी टै्नस भुगतान करने नागरिकाें की बड़ी संख्या में भीड़ हाेती है. इसी बात काे ध्यान में रखते हुए मनपा अंतर्गत कार्यरत सभी नागरिक सुविधा केंद्र तथा संपर्क कार्यालय साप्ताहिक और सार्वजनिक अवकाश के दिनाें में भी चालू रखे जाएंगे, यह जानकारी मनपा के प्राॅपर्टी टै्नस विभाग प्रमुख रवि पवार ने एक विज्ञप्ति के जरिए दी है.मनपा के कार्यक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रीय तथा संपर्क कार्यालयाें में नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं और इन केंद्राें के माध्यम से नागरिकाें काे प्राॅपर्टी टै्नस के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
 
नागरिकाें की असुविधा टालने तथा प्राॅपर्टी टै्नस भुगतान की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है. मनपा के निर्णयानुसार सभी नागरिक सुविधा केंद्र 31 मार्च 2026 तक निरंतर चालू रहेंगे. दिनांक 29 मार्च 2026 तक ये केंद्र प्रातः 9.45 बजे से शाम 4 बजे तक चालू रहेंगे. इसके अतिरिक्त 30 और 31 मार्च 2026 काे नागरिकाें की बढ़ती भीड़ काे ध्यान में रखते हुए केंद्राें के समय में वृद्धि की गई है और ये केंद्र प्रातः 9.45 बजे से रात्रि 8 बजे तक चालू रहेंगे.जिन नागरिकाें ने अभी तक प्राॅपर्टी टै्नस का भुगतान नहीं किया है, उनसे निर्धारित अवधि में प्राॅपर्टी टै्नस जमा कर मनपा काे सहयाेग करने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है. अन्यथा प्राॅपर्टी टै्नस विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, ऐसी चेतावनी दी गई है.