न्यूयाॅर्क के ला गाॅर्डिया एयरपाेर्ट पर यात्री विमान एक ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में दाे विमान के दाेनाें पायलटाें की माैत हाे गई, वहीं कई यात्री घायल हैं. इनमें से कुछ की हालत गंभीर है. यह विमान कनाडा के माॅन्ट्रियल से आ रहा था और उसने लैंडिंग कर ली थी. कनाडा के माॅन्ट्रियल से आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस का यात्री विमान जब विमान रनवे पर लैंडिंग के बाद रुकने के क्रम में था, तभी उसकी ट्नकर न्यूयाॅर्क और न्यू जर्सी पाेर्ट अथाॅरिटी के एक ट्रक से हाे गई. यही अथाॅरिटी इस एयरपाेर्ट का संचालन करती है.
हादसे का शिकार विमान सीआरजे 900 माॅडल का एक छाेटा विमान था.
एयर कनाडा के मुताबिक, इसमें 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. इस हादसे के बाद न्यूयाॅर्क के ला गाॅर्डिया एयरपाेर्ट काे अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया गया है. अमेरिका के संघीय एविएशन प्रशासन ने रविवार देर रात एयरपाेर्ट के लिए ग्राउंड स्टाॅप (उड़ानें राेकने का आदेश) जारी किया.इस हादसे के बाद अब एक ऑडियाे सामने आया है. इस ऑडियाे क्लिप ने हादसे की भयावहता काे सामने ला दिया है.जानकारी के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंड करने ही वाली थी, तभी एक फायर ट्रक अचानक उसके रास्ते में आ गया. पायलट ने जैसे ही ट्रक काे सामने देखा, उसकी चीख निकल गई. ऑडियाे में पायलट का डर और कंट्राेल टावर की हड़बड़ाहट साफ सुनी जा सकती है.