पुणे के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. अविनाश भाेंडवे काे इंडियन मेडिकल एसाेसिएशन (आईएमए) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट (जीवनगाैरव) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. रविवार (22 मार्च) काे तिलक राेड स्थित नीतू मांडके सभागार में आयाेजित इस समाराेह में पुणे के कई प्रतिष्ठित डाॅक्टर और विभिन्न क्षेत्राें की हस्तियां उपस्थित थीं बता दें कि डाॅ. अविनाश भाेंडवआईएमए महाराष्ट्र और पुणे के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. वे पिछले 4 दशकाें से अधिक समय से ‘फैमिली डाॅक्टर’ के रूप में स्वास्थ्य विश्लेषक के ताैर पर कार्यरत हैं. उन्हाेंने चिकित्सा विषयाें पर 24 पुस्तकें लिखी हैं और महाराष्ट्र के विभिन्न समाचारपत्राें और आईएमए महाराष्ट्र और पुणे के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं.
वे पिछले 4 दशकाें से अधिक समय से ‘फैमिली डाॅक्टर’ के रूप में स्वास्थ्य विश्लेषक के ताैर पर कार्यरत हैं. उन्हाेंने चिकित्सा विषयाें पर 24 पुस्तकें लिखी हैं और महाराष्ट्र के विभिन्न समाचारपत्राें और वभिन्न समाचार चैनलाें पर कई साक्षात्कार और चर्चाओं में भाग लिया. उनके कार्याें काे देखते हुए उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ गांधी स्मारक समिति, नेपाल द्वारा ‘काेराेना याेद्धा’ के रूप में सम्मानित किया जा चुका है.डाॅक्टराें के खिलाफ हाेने वाली हिंसा के विरुद्ध महाराष्ट्र में कानून बनाने के लिए डाॅ. भाेंडवे ने राज्यव्यापी आंदाेलन का नेतृत्व किया और संबंधित कानून काे पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके साथ ही वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक कार्याें से भी जुड़े हुए हैं.