बिहार बाेर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी : 85 फीसदी छात्र-छात्राएं पास

    25-Mar-2026
Total Views |
 

bh 
 
बिहार बाेर्ड ने साेमवार काे कक्षा 12वीं के नतीजाें की घाेषणा कर दी है. गत वर्ष की भांति इस बार भी लड़कियाें ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है. बिहार बाेर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जिसमें 86.23% लड़कियां सफल हुईं, जबकि 84.09% लड़के पास हुए.यह लगातार आठवीं बार है, जब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने पूरे देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया है.तीनाें संकायाें (आर्ट्स, काॅमर्स और विज्ञान) काे मिलाकर कुल 26 टाॅपर्स रहे.इन 26 टाॅपर्स में से 19 लड़कियां हैं. आर्ट्स और काॅमर्स दाेनाें ही संकायाें में छात्राओं ने प्रदेश में टाॅप किया है, जबकि साइंस में एक छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. तीनाें संकायाें कुल 13.17 लाख (13,17,846) छात्र परीक्षा में बैठे थे. आर्ट्स संकाय में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) और काॅमर्स संकाय में अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान अपने नाम किए. विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया.