कांदिवली और भायंदर में धूमधाम से गणगाैर महाेत्सव मनाया

    25-Mar-2026
Total Views |
 

bhay 
 
राजस्थानी सेवा संघ की महिला समिति के तत्वावधान में महिलाओं ने कांदिवली संभाग में बड़ी धूमधाम से गणगाैर महाेत्सव मनाया. इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सज-धज कर आईं्. विवाहित महिलाओं ने अपने पति के मंगलमय जीवन और कुंवारी लड़कियाें ने अच्छे वर की कामना के साथ शिव-पार्वती के रूप में गणगाैर-ईशर की पूजा संपन्न की. इसी प्रकार का एक अन्य भव्य आयाेजन राजस्थानी जन-जागरण सेवा संस्था द्वारा भायंदर (पश्चिम) में किया गया.संस्था के अध्यक्ष गजेंद्र भंडारी ने बताया कि इस 26वें गणगाैर महाेत्सव में महिलाओं और युवतियाें ने पूरे उत्साह के साथ गणगाैर-ईशर की आराधना की. गाैरतलब है कि यह त्याेहार हाेली से शुरू हाेकर चैत्र मास की तृतीया तक मनाया जाता है.उत्सव के दाैरान आयाेजित विभिन्न प्रतियाेगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ड्रेस और सर्वश्रेष्ठ गणगाैर के लिए महिलाओं काे पारिताेषिक देकर सम्मानित किया गया. मिनी राजस्थान और धार्मिक नगरी के रूप में विख्यात भायंदर में राजस्थानी गायिका सुधा शर्मा द्वारा प्रस्तुत गीतापर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और मस्ती की.
कार्यक्रम काे सफल बनाने में प्रदीप अग्रवाल, ओमप्रकाश कावड़िया और डाॅ. श्याम सुंदर शर्मा आदि का विशेष याेगदान रहा.