विधानसभा में विपक्ष ने अशाेक खरात मामले पर तीखा हमला बाेला. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आक्रामक लहजे में सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं दूसरी ओर, नाना पाटाेले ने मांग की कि जिन लाेगाें की तस्वीरें अशाेक खरात के साथ हैं, वे सभी इस्तीफा दें.विपक्ष के इस आक्रामक रुख के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर विस्तार से टिप्पणी की है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, चाहे वह तथाकथित तांत्रिक हाे,मंत्रवादी हाे, बाबा हाे, जाे भी हाे, फर्जी बाबा अशाेक खरात पर अब विचार किया जा रहा है. जाे मामला सामने आया है वह बहुत गंभीर है. यह बात सामने आ रही है कि इस व्यक्ति ने अपनी तथाकथित शक्तियाें का दुरुपयाेग और गुमराह करके कई महिलाओं के साथ दुराचार और कुकर्म किए हैं.
इस संबंध में पुलिस ने मामले में सक्रिय रूप से कार्रवाई की है. यह कार्रवाई जाल बिछाकर की गई है.चूंकि इसमें महिलाएं शामिल हैं, इसलिए उनके साथ धाेखाधड़ी हुई, लेकिन वे सामने आने काे तैयार नहीं थीं्. उस समय उन्हें उचित सहयाेग दिया गया और अब कुछ महिलाओं ने इस तरह से शिकायतें दर्ज कराई हैं. कुछ अन्य महिलाएं भी इस संबंध में शिकायतें दर्ज कराएंगी.मैं आपकाे केवल इतना ही बता सकता हूँ कि यद्यपि इस संबंध में अब कार्रवाई की गई है, लेकिन इसकी तैयारी पहले से ही चल रही थी.देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी से पहले, यानी 10 तारीख काे, हमने दूसरे जिले की शिकायत का इस्तेमाल करके उनकी एलओसी भी हटवा दी थी ताकि वे भाग न सकें.