नाबालिग लड़की काे प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार

    25-Mar-2026
Total Views |
 
 

crime 
 
ठाणे चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा एक नाबालिग लड़की का बालविवाह राेकने के बाद, दूल्हे के पिता उसे अपने गांव ले गए. बाणेर पुलिस ने उस व्यक्ति काे गिरफ्तार कर लिया है, जिसने वहां नाबालिग लड़की काे प्रताड़ित किया था. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अतुल दादा झेंडे ( उम्र- 23 वर्ष, निवासी लाेणंद, तहसील मालशिरस, जिला साेलापुर) के रूप में हुई है. इस संबंध में 17 वर्षीय लड़की ने बाणेर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. यह घटना नवंबर-2025 और जनवरी-2026 के बीच घटी. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की का बालविवाह अतुल दादा झेंडे से तय हुई थी. लेकिन उसी समय ठाणे चाइल्ड हेल्पलाइन काे इसकी जानकारी मिली और उन्हाेंने पुलिस की मदद से बालविवाह काे रुकवा दिया. फिर नवंबर-2025 में अतुल झेंडे के पिता शिकायतकर्ता काे लाेणंद स्थित अपने घर ले गए. उन्हाेंने शिकायतकर्ता काे मंगलसूत्र पहनाया और उसकीे शादी हाेने की बात कह दी. यह जानते हुए भी कि, शिकायतकर्ता नाबालिग है, अतुल झेंडे ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. बाणेर पुलिस ने अतुल झेंडे काे गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस सब-इंस्पेक्टर शैला पाथरे मामले की जांच कर रही हैं.