लाेनावला के पास स्थित वेहरगांव-कार्ला किले में चैत्र शुद्ध षष्ठी का पर्व मंगलवार, (24 मार्च) काे श्री एकवीरा देवी की प्रतिष्ठा, विधि-विधान से पूजा, महा आरती और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमाें के साथ पूर्ण श्रद्धा से प्रारंभ हाे रहा है. श्री एकवीरा देवी की यात्रा के लिए मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, रायगढ़, काेंकण, तलकाेंकण सहित राज्य के विभिन्न जिलाें से लाखाें श्रद्धालु और काेंकण क्षेत्र से सैकड़ाें पालकियां पारंपरिक वाद्ययंत्राें की थाप पर एकवीरा किले की ओर जाने के लिए तैयार हैं. श्रद्धालुओं काे यात्रा के दाैरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हाे, इसके लिए एकवीरा देवस्थान ट्रस्ट ने विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है.