श्री सप्तेश्वर सालासर हनुमान मंदिर (भायंदर) के तत्वावधान में आयाेजित भव्यतम गणगाैर महाेत्सव में अग्रवाल समाज के अग्रज व मुख्य अतिथि सीए उत्तम अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयाेजनाें के जरिए राजस्थानी समाज ने अपनी माटी और संस्कृति के साथ जिस सेतु काे बनाए रखा है, उसी की बदाैलत आज उनमें माइक्राे परिवार सबसे कम देखने मिलते हैं. उन्हाेंने अपने संबाेधन में कहा, यह महाेत्सव पहले समाज और फिर परिवार काे एक धागे से पिराेकर रखने का काम करते हैं. उल्लेखनीय है कि उत्तम अग्रवाल अग्राेहा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
भाईंदर के जेसल पार्क पर आयाेजित इस विशाल आयाेजनमें उन्हाेंने सभी से अपनी जड़ाें और जमीन से जुड़े रहने की भावपूर्ण अपील की.इलाके के असरदार विधायक नरेंद्र मेहता द्वारा आयाेजित इस कार्यक्रम में हजाराें की संख्या में राजस्थानी लाेग इस सांस्कृतिक महाकुम्भ का हिस्सा बने. कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहाैल बना रहा. राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार केसरिया बालम एंड पार्टी (इंदाैर) की प्रस्तुति ने हर ओर समां बांध दिया. जैसल पार्क चाैपाटी के बालाजी खेल मैदान में दर्शकाें का भारी हुजूम उमड़ा, जाे देर रात तक लाेक गीताें और सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का आनंद लेता रहा.