बावधन, 24 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स संचालित सूर्यदत्त इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस तथा राहुरी स्थित डॉ. माने मेडिकल फाउंडेशन एवं साईधाम हॉस्पिटल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं मार्गदर्शन शिविर को नागरिकों, विशेषकर महिलाओं का भारी रिस्पांस मिला. इस विशेष शिविर में 300 से अधिक लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. सूर्यदत्त एज्युकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया एवं उपाध्यक्ष सुषमा चोरडिया के मार्गदर्शन में तथा डॉ. माने मेडिकल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. स्वप्निल माने के नेतृत्व में कैंसर, स्त्रीरोग, फिजियोथेरपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं. शिविर में मुख कैंसर (ओरल कैंसर), स्तन कैंसर (ब्रेस्ट कैंसर), गर्भाशय संबंधी विकारों की जांच के साथ-साथ फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों द्वारा मांसपेशियों एवं अस्थि स्वास्थ्य, पुनर्वास और निवारक उपायों पर मार्गदर्शन दिया गया. शिविर के लिए साईधाम मॉडल ऑफ कैंसर की विशेष मोबाइल क्लीनिक बस भी उपलब्ध कराई गई थी. इस कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया, डॉ. स्वप्निल माने के साथ सूर्यदत्त की सह-उपाध्यक्षा स्नेहल नवलखा, सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की प्राचार्या डॉ. सिमी रेठरेकर सहित फिजियोथेरेपी, फार्मेसी, नर्सिंग एवं हॉस्पिटैलिटी विभाग के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.स्नेहल नवलखा ने दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. माने का समाज स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और सूर्यदत्त संस्था का ऐसे उपक्रमों को सदैव सहयोग रहेगा. डॉ. स्वप्निल माने ने कहा, कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर निदान और उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. जागरूकता और निवारक उपायों के माध्यम से स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन संभव है. डॉ. सिमी रेठरेकर ने नागरिकों से ऐसे उपक्रमों का लाभ उठाने का आवाहन करते हुए निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और पुनर्वास के महत्व पर प्रकाश डाला.
जागरूकता से कई रोगों से बचना संभव
आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. समय पर स्वास्थ्य जांच, निवारक उपाय और निरंतर जनजागरूकता के माध्यम से कई रोगों से बचा जा सकता है. ऐसे स्वास्थ्य शिविर केवल जांच तक सीमित नहीं होते, बल्कि नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. सूर्यदत्त संस्था एजुसोशियो हेल्थ इनिशिएटिव के अंतर्गत नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करती है. प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया संस्थापक-अध्यक्ष, सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन