मिडिल-ईस्ट में युद्ध के चलते देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बरकार है. इस बीच हरियाणा के गुरुग्राम में भारत पेट्राेलियम काॅरपाेरेशन लिमिटेड ने देश के पहले एलपीजी एटीएम की शुरुआत की है, जिसे लाेगाें के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. पायलट प्राेजेक्ट के रूप में फिलहाल इसकी शुरुआत हुई है. इस प्राेजेक्ट का मकसद लाेगाें काे 24 घंटे आसान और तेज गैस उपलब्ध करवाना है.एलपीजी एटीएम काे ‘भारत गैस इंस्टा एलपीजी’ नाम दिया गया है. यह उत्तर भारत में इस तरह का पहला स्वचालित सिस्टम है, जाे 24 घंटे खुला रहता है और घरेलू गैस सिलेंडर की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करता है. फिलहाल यह सुविधा सीमित है और उसका लाभ उन उपभाेक्ताओं काे ही मिल रहा है, जाे भारत गैस एजेंसी से जुड़े हुए हैं. हालांकि, इसे पायलट प्राेजेक्ट के रूप में शुरूकया गया है. अगर ये सफल हाेता है आने वाले वक्त में इसे दूसरे शहराें में भी शुरू किया जा सकता है.यह पूर्ण रूप से डिजिटली और ऑटाेमेटिक तरीके से काम करता है.
उपभाेक्ता कुछ आसान स्टेप्स में सिलेंडर रिफिल करवा सकते हैं. इसके लिए मशीन पर अपनारजिस्टर्ड फाेन नंबर डालना हाेगा. इसके बाद ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करवाना हाेगा. इसके बाद आपकाे सिलेंडर पर लगे क्यूआर काेड या फिर बारकाेड काे स्कैन करना हाेगा. फिर यूपीआई, डेबिट कार्ड और दूसरे डिजिटल माध्यम से पेमेंट करना हाेगा. प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद मशीन खाली सिलेंडर रख लेती है और दाे से तीन मिनट के अंदर ही भरा सिलेंडर बाहर निकाल देती है. इस एलपीजी एटीएम की क्षमता करीब 10 गैस सिलेंडर की है.इसमें ऐसा सिस्टम लगा हुआ है, जाे मशीन में एलपीजी स्टाॅक कम हाेने की स्थिति में आसपास की गैस एजेंसी काे अलर्ट भेज देता है. इससे गैस की समय पर आपूर्ति हाे जाती है. खास बात है कि एटीएम से मिलने वाला सिलेंडर लाेहे का नहीं हाेगा बल्कि फाइबर से बना हाेगा. ये वजन में करीब 15 किलाे हाेता है और इसमें जंग भी नहीं लगती है. इस सिलेंडर की बाॅडी ट्रांसपेरेंट हाेती है, जिससे आप देख सकते हैं कि कितना गैस सिलेंडर में है.