मुंढवा स्थित पासपाेर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) अब 30 मार्च से नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है. अब बाणेर-पाषाण लिंक राेड पर नए स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा.पासपाेर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) जाे वर्तमान में मुंढवा में जीराे वन, सर्वे संख्या 79/1, घाेरपडी-मुंढवा राेड, पिंगले वस्ती, गंगा ऑर्चिड के सामने स्थित है. उसे 30 मार्च से नए पते माेंट्नलेयर बिल्डिंग, सर्वे क्रमांक 134/1 पार्ट एमपी -1 , काॅमर्शियल पहली मंजील, कार्यालय क्रमांक 101 और 102 बाणेरपाषाण लिंक राेड, पाषाण में स्थानांतरित किया जाएगा.पासपाेर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) अब 30 मार्च से अपने नए स्थान से अपना कार्य शुरू करेगा.
जिन्हाेंने मुंढवा स्थित पासपाेर्ट सेवा केंद्र में 30 मार्च या उसके बाद के अपाॅइंटमेंट लिए हैं, उनसे अनुराेध है कि, वे अपने आवेदन की रसीद के अनुसार निर्धारित तिथि और समय पर नए पत्ते पर यानी बाणेर-पाषाण लिंक राेड स्थित पासपाेर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) पर पहुंचें, यह जानकारी पुणे के क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय द्वारा दी गई है.मुंढवा स्थित पासपाेर्ट सेवा केंद्र पर हर दिन 1500 तक अपाॅइंट्समेंट दिए जाते थे. उसी तरह नए स्थान पर भी अपाॅइंट्समेंट दिए जाएंगे. वरिष्ठ नागरिकाें सहित अन्य नागरिकाें काे भी सभीतरह की सुविधाएं नए स्थान पर भी उपलब्ध करायी गई है. मुंढवा से भी बाणेर-पाषाण लिंक राेड स्थित कार्यालय काफी बडा है.
अपाॅइंट्समेंट की संख्या बढाना, स्टाॅफ बढाना और अन्य सुविधाएं बढाने के लिए भविष्य में विदेश मंत्रालय की अनुमति से नए बदलाव किए जाएंगे,यह जानकारी पुणे के क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय द्वारा दी गई.