भारत ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ बनने की दिशा में अग्रसर

    25-Mar-2026
Total Views |
 
 

pharm 
भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक प्राे.एम. एल. श्राॅफ की जयंती के अवसर पर बावधन स्थित ‘बन्सी रत्न ऑडिटाेरियमम में ‘नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे’ उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया.सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स संचालित सूर्यदत्त काॅलेज ऑफ फार्मेसी, हेल्थ केयर एंड रिसर्च द्वारा कार्यक्रम का आयाेजन किया गया. इस अवसर पर नेशनल फार्मे सी वेलफेयर एसाेसिएशन तथा एसाेसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया, महाराष्ट्र राज्य शाखा का विशेष सहयाेग प्राप्त हुआ.फार्मेसी क्षेत्र में उभरती नई संभावनाओं और चुनाैतियाें पर आधारित इस कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञाें, प्राध्यापकाें, कर्मचारियाें एवं विद्यार्थियाें की बड़ी उपस्थिति रही. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियाें में व्यावसायिक नैतिकता का विकास करना था. डाॅ. ए. पी. पवार ने भारत के फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड के रूप में उभरने पर विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए और विद्यार्थियाें काे वैश्विक अवसराें की जानकारी दी. जबकि डाॅ. संताेष वर्मा ने फार्मेसी शपथ और शिक्षा की गुणवत्ता के महत्व पर प्रकाश डाला.
 
अमित झा ने व्यावसायिक नैतिकता अपनाने का संदेश दिया और प्राे. एम. एल. श्राॅफ के याेगदान काे याद किया. डाॅ. महेश बुरांडे ने फार्मासिस्ट की सामाजिक जिम्मेदारी और जनजागरूकता अभियानाें की आवश्यकता बताई, जबकि डाॅ. वी. एन. जगताप ने फार्मालाेक संकल्पना के माध्यम से क्षेत्र में हाे रहे बदलावाें काे समझाया.कार्यक्रम के दाैरान फार्मेसी क्षेत्र में उल्लेखनीय याेगदान देने वाले मान्यवराें का डाॅ. ए. पी. पवार, अमित झा, डाॅ.महेश बुरांडे, डाॅ. संताेष वर्मा, डाॅ. क्षितिज अग्रवाल, डाॅ. साैरभ शर्मा, विवेक सिंह, प्राे. सुनील बाकलीवाल और डाॅ. याेगेश बाफना का सम्मान किया गया. कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सारिका झांबड और डाॅ. श्रावणी साेमयाजुला ने प्रभावी ढंग से किया. इस अवसर पर डाॅ. सचिन काेतवाल, डाॅ. अमाेल शाह, प्राे. प्रवीण जवले, प्राे. एन. ए. पाटिल, प्राे. रणजीत टाकले, आशीष झा, डाॅ. परदीप बाेडके सहित अनेक गणमान्य अतिथि, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे. प्राे. गाैरीशंकर स्वामी ने आभार व्यक्त किया