फाेन चेक करने पर नाबालिग छात्रा द्वारा आत्महत्या

    25-Mar-2026
Total Views |
 
 
 
 
phone
 
एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने पिता द्वारा माेबाइल फाेन चेक किए जाने के बाद जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली. यहघटना जाधववाड़ी, चिखली में घटी.आत्महत्या करने वाली छात्रा की पहचान प्रतीक्षा अनिल गायकवाड़ (उम्र- 16 वर्ष,निवासी जाधववाड़ी, चिखली) के रूप में हुई है.चिखली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विट्ठल सालुंके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतीक्षा के पिता ने 17 मार्च काे उसका माेबाइल चेक किया था. हालांकि, उसमें कुछ भी आपत्तिजनकउनकाे नहीं मिला. लेकिन, पिता द्वारा माेबाइल चेक करने से मन में उत्पन्न हुए अवसाद के कारण प्रतीक्षा ने उसी दिन रात के करीब 9 बजे घर पर जहरीली दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. परिवार काे इसकी जानकारी मिलते ही उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, रविवार (22 मार्च) की रात इलाज के दाैरान उसकी मृत्यु हाे गई.