शिवाजीनगर, 24 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस पुणे शाखा) कार्यालय द्वारा वेिश उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में मानकों के साथ आत्मनिर्भर भारत विषय पर हाल ही में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कंज्यूमर गाइडेंस सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. सीताराम दीक्षित और ‘ग्राहक पेठ' के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधियों सहित 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय (थीम) ‘सुरक्षित उत्पाद, आत्मवेिशासी उपभोक्ता' था. डॉ. सीताराम दीक्षित ने कहा कि उपभोक्ता सुरक्षा के लिए मानकों का अत्यधिक महत्व है. बीएसआई प्रमाणीकरण के कारण उत्पाद अधिक सुरक्षित हो रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं का वेिशास बढ़ता है. सूर्यकांत पाठक ने बताया कि यदि उद्योग और शैक्षणिक क्षेत्र के विशेषज्ञ तकनीकी सत्रों के माध्यम से मानकों को अपनाते हैं, तो उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा में वृद्धि होती है. कार्यक्रम के दौरान बीआईएस के विभिन्न अभियानों और उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई. इसके अलावा मानकीकरण, प्रमाणीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण आदेश और उपलब्ध रियायतों के बारे में भी विस्तार से बताया गया. यह स्पष्ट किया गया कि इन प्रयासों से लघु एवं मध्यम उद्योगों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिल रही है. बीआईएस पुणे के निदेशक एवं वैज्ञानिक-ई, एस. डी. राणे ने सभी का स्वागत किया.