नाशिक के कैप्टन अशाेक खरात नामक ढाेंगी बाबा द्वारा अनेक महिलाओं का लैंगिक शाेषण किए जाने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.इस घटना की पृष्ठभूमि में ढाेंगी बाबाओं की प्रवृत्तियाें पर राेक लगाने तथा महिलाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकाेण विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार पक्ष की ओर से विशेष महिला जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई. पुणे शहराध्यक्ष श्रीकांत पाटिल के नेतृत्व में गंज पेठ स्थित समता भूमि, महात्मा फुले वाडा में इस जनजागरण कार्यक्रम का आयाेजन किया गया. इस अवसर पर समाज में ढाेंगी बाबाओं द्वारा महिलाओं के हाेने वाले लैंगिक शाेषण काे राेकने तथा ऐसी प्रवृत्तियाें के विरुद्ध सशक्त लड़ाई खड़ी करने के संकल्प की शपथ उपस्थित पदाधिकारियाें काे दिलाई गई. कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार पक्ष के पुणे शहराध्यक्ष श्रीकांत पाटिल युवक शहराध्यक्ष किशाेर कांबले, युवती अध्यक्षा श्रद्धा जाधव, कार्याध्यक्ष पायल चव्हाण सहित वर्तमान और पूर्व महिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं.