रेस्टाेरेंट के लिए दीर्घकालिक ऊर्जा पर विचार करें

    26-Mar-2026
Total Views |
 
 

energy 
रेस्टाेरेंट मालिकाें काे अधिक टिकाऊ और दीर्घकालिक ऊर्जा समाधानाें के लिए प्रयास करने चाहिए. जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने इसके लिए ‘पाइप्ड गैस कनेक्शन’ के विकल्प पर विचार करने का प्राेत्साहन दिया है. यह जानकारी नेशनल रेस्टाेरेंट एसाेसिएशन ऑफ इंडिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार (25 मार्च) काे दी.संस्था के पुणे चैप्टर ने जिलाधिकारी जीतेंद्र डूडी से मुलाकात कर पूरे शहर के रेस्टाेरेंट व्यवसाय काे प्रभावित कर रही कमर्शियल एलपीजी वितरण की वर्तमान समस्या पर स्पष्टीकरण मांगा. इस बैठक के दाैरान, एनएआरई पुणे चैप्टर के प्रतिनिधि और वरिष्ठ मेंटर किशाेर सरपाेतदार (पूना गेस्ट हाउस) ने एलपीजी आपूर्ति बाधित हाेने के कारण रेस्टाेरेंट उद्याेग के सामने खड़ी हुई गंभीर परिचालन और व्यावसायिक बाधाओं काे रेखांकित किया. उन्हाेंने बताया कि दैनिक कामकाज के लिए अनिवार्य इस ईंधन की कमी के कारण कई जगहाें पर कामकाज अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है और व्यापक स्तर पर परिचालन संबंधी मुश्किलें पैदा हुई हैं.एनएआरई पुणे चैप्टर की प्रमुख सायली जहागीरदार ने कहा, जिला कले्नटर के साथ चर्चा अत्यंत सकारात्मक और रचनात्मक रही. हमें आश्वासन दिया गया है कि रेस्टाेरेंट उद्याेग के लिए एलपीजी की आपूर्ति अगले कुछ हफ्ताें में चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू हाे जाएगी.