जंग में कमजाेर पड़ता अमेरिका अब झूठी धमकी दे रहा: ईरान

    26-Mar-2026
Total Views |
 
 

Iran 
 
जंग में कमजाेर पड़ता अमेरिका अब झूठी और खाेखली धमकी दे रहा है. यह प्रतिपादन बुधवार काे ईरान के एक सैन्य प्रव्नता ने किया. उन्हाेंने कहा कि अमेरिका दरअसल खुद से ही बातचीत कर रहा है.ईरान ने पाकिस्तान के जरिए 15 सूत्रीय युद्धविराम के प्रस्ताव काे खारिज कर दिया है.दुनिया में अब अमेरिका की दादागीरी काे बड़ा झटका लगा है.ईरान ने कहा-ट्रंप अपने फैसलाें में खुद घिर गए हैं, अमेरिका के पास ताकत हाेती ताे युद्ध जीत चुका हाेता, हार सामने देख अब समझाैते की बात कर रहे हैं. ईरान नपाकिस्तानी जहाज काे हाेर्मुज से पार हाेने से भी राेका. इजराइल पर हमले लगातार जारी है. पलटवार करते हुए इजराइल ने भी कई मिसाइलाें से हमले किए. ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जाेलफघारी ने यह बयान सरकारी टीवी पर प्रसारित एक रिकाॅर्डेड वीडियाे में दिया. उन्हाेंने कहा, आप जिस ताकत की बात करते थे, वह अब नाकामी में बदल गई है.
 
आप खुद काे दुनिया की महाशक्ति कहते हैं, लेकिन अगर यह ताकत आपके पास हाेती ताे अब तक इस हालात से बाहर निकल चुके हाेते.अपनी हार काे समझाैते का नाम मत दीजिए. आपके खाेखले वादाें का दाैर अब खत्म हाे चुका है. ईरान की संसद के अध्यक्ष माेहम्मद बाकर गालिबा ने कहा है कि तेहरान क्षेत्र में अमेरिका की हर गतिविधि, खासकर सैनिकाें की तैनाती, पर करीब से नजर रख रहा है.जनरलाें ने जाे नुकसान किया है, उसे सैनिक ठीक नहीं कर सकते. हमारे इरादे परखने की काेशिश मत कराे. इससे पहले एसाेसिएटेड प्रेस ने रिपाेर्ट दी थी कि अमेरिकी सेना की 82वीं एयरबाेर्न डिवीजन के 1,000 से ज्यादा सैनिकाें काे मिडिल ईस्ट भेजा जा रहा है. वहीं दूसरी ओर ईरान ने पाकिस्तान काे तगड़ा झटका देते हुए कराची जा रहे एक जहाज काे वापस भेज दिया. ईरान के रिवाॅल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि जहाज बिना मंजूरी के कराची की तरफ बढ़ रहा था जिसे वापस भेज दिया गया है. ईरान के IRGC की नाैसेना के अधिकारियाें ने पुष्टि की है कि उन्हाेंने हाेर्मुज जलडमरूमध्य पर कंटेनर जहाज काे वापस लाैटा दिया है.