रिंकू सिंह केकेआर के उपकप्तान बने

    26-Mar-2026
Total Views |
 

KKR 
 
काेलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रिंकू सिंह काे उपकप्तान बनाया है. मंगलवार काे प्री सीजन एक इवेंट के दाैरान केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने इसकी घाेषणा की. रिंकू इस भूमिका में वेंकटेश अय्यर की जगह लेंगे जिन्हें नीलामी से पहले केकेआर ने रिलीज़ कर दिया था.रिंकू ने कभी टी20 में कप्तानी नहीं की है, लेकिन वह 2018 के डेब्यू सीजन के बाद से ही केकेआर के साथ हैं. वह मध्य क्रम में बल्लेबाज़ी करने के साथ ही फिनिशर की भूमिका अदा करते रहे हैं. आंद्रे रसल की अनुपस्थिति में रिंकू के कंधाें पर अतिरिक्त जिम्मेदारी हाेगी जाे आईपीएल से संन्यास लेने के बाद फ्रेंचाइजी के साथ बताैर पाॅवर काेच जुड़ चुके हैं.
 
इवेंट के दाैरान केकेआर के मुख्य काेच अभिषेक नायर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक सही फैसला हक्याेंकि केकेआर में आने और सपाेर्ट स्टाफ का हिस्सा बनने की मेरी पहली याद रिंकू के साथ काम करने की है. इन वर्षाे में हमने रिंकू काे न सिर्फ एक क्रिकेटर बल्कि एक लीडर के रूप में भी उभरते हुए देखा है. पिछले कुछ वर्षाे से जहां उनके प्रदर्शन ने ख़ुद कहानी बयां की है, मैदान के बाहर भी बिना कुछ कहे, वह एक ऐसे इंसान हैं जिनकी बाताें काे सुनने के लिए टीम बेसब्री से इंतज़ार करती है. चूंकि हमारे बड़े पाॅवर हिटर (रसल) टीम में नहीं हैं इसलिए हम चाहते थे कि रिंकू थाेड़ी और जिम्मेदारी उठाएं. मुझे लगता है कि विश्व कप विजेता बनने के बाद और टीम संभालने में अजिंक्य रहाणे की मदद करने का यह एकदम सही समय है.रिंकू ने केकेआर के लिए 59 मुकाबले खेले हैं और 145.17 के स्ट्राइक रेट से 1099 रन बनाए हैं, वह हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाले भारतीय दल का हिस्सा थे.