दूसरी ओर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की संपत्ति का ब्याैरा भी चर्चाओं में है. उनकी और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा की संयुक्त आय 2021 के 17.27 कराेड़ से बढ़कर 2026 में 35.16 कराेड़ रुपये हाे गई है. मुख्यमंत्री ने हलफनामे में बताया है कि उनके पास अपनी काेई गाड़ी नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास 2018 माॅडल का एक एसयूवी है. मुख्यमंत्री की आय का एकमात्र स्राेत उनका वेतन है. मुख्यमंत्री हिमंत के हलफनामे में एक राेचक बात ये है कि उन्हाेंने अपने बचपन के दाेस्त और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया से लिया गया 2 लाख रुपये का कर्ज अभी तक नहीं चुकाया है. वहीं, उनकी पत्नी पर भी सैकिया का एक लाख रुपये का पुराना कर्ज बकाया ह