पुणे, 25 मार्च (आ. प्र.)
मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज् ने सेबी को 8000 करोड़ के आईपीओ का प्रस्ताव दिया है और सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है. यह इस वर्ष के सबसे बड़े हेल्थकेयर आईपीओ में से एक हो सकता है. आईपी ओ का ढांचा इस प्रकार है. 8,000 करोड़ का नया इश्यू तथा 4.32 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी. फंड का उपयोग 5,378 करोड़ कर्ज चुकाने में किया जाएगा. 574 करोड़ सह्याद्री हॉस्पिटल्स में हिस्सेदारी खरीदने में होगा. कंपनी आईपीओ से पहले 1,600 करोड़ तक प्री-आईपीओ फंडिंग भी जुटा सकती है. मणिपाल हेल्थ भारत की दूसरी सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखला है, जो 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 12,300+ बेड के साथ 38 अस्पताल संचालित करती है.