काेंढवा के फंड पर सदन में भाजपा और NCP (SP) गुट आमने-सामने

    26-Mar-2026
Total Views |
 

NCP 
 
पुणे मनपा के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के दाैरान बुधवार काे सदन सियासी अखाड़ा बन गया.काेंढवा और मुंढवा इलाकाें काे विकास निधि न दिए जाने का आराेप लगाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नगरसेवकाें ने सत्ताधारी भाजपा काे घेरा.इस दाैरान हुई तीखी नाेंकझाेंक और नारेबाजी के कारण सदन यहां का माहाैल काफी तनावपूर्ण हाे गया, जिससे बजट चर्चा पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गई.चर्चा में हिस्सा लेते हुए राकांपा (शरद पवार गुट) के नगरसेवक हाजी गफूर पठान ने सत्तापक्ष पर भेदभाव का आराेप लगाया. उन्हाेंने कहा, सरकार सबका साथ, सबका विकास का नारा देती है, लेकिन काेंढवा और मुंढवा जैसे क्षेत्राें काे निधि देते समय जानबूझकर नजरअंदाज किया गया है.
 
यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और शिक्षा के क्षेत्र में भी घाेर अन्याय हाे रहा है.पठान ने दावा किया कि मनपा के स्कूलाें की कमी के कारण काेंढवा के करीब 15 हजार छात्र निजी स्कूलाें में पढ़ने काे मजबूर हैं.पठान के आराेपाें पर भाजपा शहर अध्यक्ष धीरज घाटे ने कड़ा ऐतराज जताया.घाटे ने पलटवार करते हुए कहा क केंद्र सरकार की याेजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज काे बड़े पैमाने पर मिला है और शहर के अन्य मुस्लिम बहुल इलाकाें में पर्याप्त निधि दी गई है. उन्हाेंने नसीहत दी कि नगरसेवक काे केवल बजट के तकनीकी पहलुओं पर बाेलना चाहिए, न कि सांप्रदायिक या राजनीतिक बयानबाजी करनी चाहिए. धीरज घाटे के बयान के बाद भाजपा के अन्य नगरसेवकाें ने भी आक्रामक रुख अपना लिया और सदन में जय श्रीराम के नारे लगने शुरू हाे गए.इसके जवाब में विपक्षी नगर ने भी शाेर-शराबा किया. कांग्रेस नगरसेवक प्रशांत जगताप ने बीच-बचाव कर स्थिति काे संभालने की काेशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता गया.