बदलाव का भय क्यों? यह तुम्हें जीवन शक्ति देगा

    26-Mar-2026
Total Views |
 

osho 
 
प्रश्न: मैं अकेला महसूस करता हूं, जाे कि ठीक है, लेकिन मैं भ्रमित हूं. मैं नहीं जानता कि क्या हाे रहा है. मेरे भीतर चीजें बदल रही हैं इसलिए कभीकभी मैं आतंकित हाे जाता हूं, कभी-कभी अस्थिर अहसास हाेते हैं.यह स्वाभाविक है. जब कभी तुम आतंकित महसूस कराे, बस विश्रांत हाे जाओ. इस सत्य काे स्वीकार लाे कि भय यहां है, लेकिन उसके बारे में कुछ भी मत कराे. उसकी उपेक्षा कराे, उसे किसी प्रकार का ध्यान मत दाे. शरीर काे देखाे. वहां किसी प्रकार का तनाव नहीं हाेना चाहिए. यदि शरीर में तनाव नहीं रहता ताे भय स्वतः समाप्त हाे जाता है. भय जड़ें जमाने के लिए शरीर में एक तरह की तनाव दशा बना देता है. यदि शरीर विश्रांत है, भय निश्चित ही समाप्त हाे जाएगा. विश्रांत व्यक्ति भयभीत नहीं हाे सकता है. तुम एक विश्रांत व्यक्ति काे भयभीत नहीं कर सकते.
 
यदि भय आता भी है, वह लहर की तरह आता है...वह जड़ें नहीं जमाएगा.भय लहराें की तरह आता है और जाता है और तुम उससे अछूते बनते रहते हाे, यह सुंदर है. जब वह तुम्हारे भीतर जड़ें जमा लेता है और तुम्हारे भीतर विकसित हाेने लगता है, तब यह फाेड़ा बन जाता है, कैंसर का फाेड़ा. तब वह तुम्हारे अंतस की बनावट काे अपाहिज कर देता है.ताे जब कभी तुम आतंकित महसूस कराे, एक चीज ेखने की हाेती है कि शरीर तनावग्रस्त नहीं हाेना चाहिए.जमीन पर लेट जाओ और विश्रांत हाेओ, विश्रांत हाेना भय की विनाशक औषधि है; और वह आएगा और चला जाएगा. तुम बस देखते हाे.देखने में पसंद या नापंसद नहीं हाेनी चाहिए. तुम बस स्वीकारते हाे कि यह ठीक है. दिन गरम है; तुम क्या कर सकते हाे? शरीर से पसीना छूट रहा है...तुम्हें इससे गुजरना है.
 
शाम करीब आ रही है, और शीतल हवाएं बहनी शुरू हाे जाएंगी...इसलिए बस देखाे और विश्रांत हाेओ.एक बार तुम्हें इसकी कला आ जाती है, और यह तुम्हारे पास बहुत शीघ्र ही हाेगी कि यदि तुम विश्रांत हाेते हाे, भय तुम्हें पकड़ नहीं सकता कि यह आता है और जाता है और तुम्हें बगैर भयभीत किए छाेड़ देता है; तब तुम्हारे पास कुंजी आ जाती है. और यह आएगी. यह आएगी क्याेंकि जितने हम बदलते हैं, उतना ही अधिक भय आएगा.हर बदलाव भय पैदा करता है, क्याेंकि हर बदलाव तुम्हें अपरिचित में डाल देता है, अजनबी संसार में डाल देता है. यदि कुछ भी नहीं बदलता है और हर चीज स्थिर रहती है, तुम्हारे काे कभी भी भय नहीं पकड़ेगा. इसका अर्थ हाेता है, यदि हर चीज मृत हाे, तुम डराेगे नहीं.
 
उदाहरण के लिए, तुम नीचे बैठे हाे और वहां नीचे चट्टान है. ताे काेई समस्या नहीं है , तुम चट्टान की तरफ देखाेगे, और हर चीज ठीक है. अचानक चट्टान चलने लगे; ताे तुम भयभीत हाे जाते हाे. जीवंतता! गति भय पैदा करती है; और यदि हर चीज अडाेल है, वहां काेई भय नहीं है.इसी कारण लाेग डरते हैं, भयपूर्ण स्थितियाें में जाते डरते हैं, जीवन काे ऐसा जीते हैं कि बदलाव ना आए.हर चीज वैसी की वैसी बने रहे और लाेग मृत ढर्राें का पालन करते हैं, इस बात से पूरी तरह बेखबर कि जीवन प्रवाह है. वह अपने ही बनाए एकांत टापू पर बना रहता है जहां कुछ भी नहीं बदलता. वही कमरा, वही फाेटाे, वही फर्नीचर, वही घर, वही आदतें, वही चप्पलें, सब कुछ वही का वही. एक ही ब्रांड की सिगरेट; दूसरी ब्रांड तुम पसंद नहीं कराेगे. इसके बीच, इस एकरसता के बीच तुम सहज महसूस करते हाे.