अनियंत्रित कार ने दाे वाहनाें काे ट्नकर मारी : 5 घायल

    26-Mar-2026
Total Views |
 

PCMC 
 
पिंपरी-चिंचवड़ के माेरवाड़ी इलाके में बुधवार (25 मार्च) शाम एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने कहर बरपाया. अनियंत्रित क्रेटा ने एक किया कार और फिर एक बैंक की पिकअप काे जाेरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में कुल पांच लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना मनपा आयुक्त के बंगले के पास घटित हुई.पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में माेरवाड़ी और अहिल्यानगर के रहने वाले पांच लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.घायलाें में सद्दाम सिकंदर अत्तार (उम्र- 27 वर्ष, निवासी: माेरवाड़ी), साहिल मणियार (उम्र-22 वर्ष, निवासी: जामखेड़, जिला अहिल्यानगर), शकील मुबारक अत्तार (उम्र-24 वर्ष, निवासी: माेरवाड़ी, पिंपरी), माेइद्दीन मुबारक अत्तार (उम्र-33 वर्ष, निवासी: माेरवाड़ी, पिंपरी), अमित काटे का समावेश है. प्रत्यक्षदर्शियाें और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक किया कार (एमएच 12 डबल्यूके 8098) में सवार दाे लाेग माेरवाड़ी से केएसबी चाैक की ओर जा रहे थे.
 
जब वे आयुक्त बंगले के पास बजाज काॅलाेनी से यू-टर्न ले रहे थे, तभी केएसबी चाैक की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेटा कार (एमएच14 एलजे 0039) ने किया कार काे जाेरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि किया कार में सवार एक शख्स गंभीर और दूसरा आंशिक रूप से घायल हाे गया. लेकिन क्रेटा कार की रफ्तार यहीं नहीं थमी. अनियंत्रित हाेकर क्रेटा ने आगे एक बैंक की पिकअप (एमएच 14 केएफ 9741) काे टक्कर मारी. यह टक्कइतनी जबरदस्त थी कि पिकअप करीब 50 से 60 फीट आगे घिसटती हुई चली गई और एक दीवार और दूसरी पिकअप के बीच में फंस गई. हादसे की जानकारी मिलते ही संत तुकारामनगर पुलिस की टीम तुरंत माैके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लाेगाें की मदद से घायलाें काे कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनाें काे क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया गया. मामले में आगे की जांच संत तुकारामनगर पुलिस द्वारा की जा रही है.