उत्तर प्रदेश मेंं रामनवमी की छुट्टी काे लेकर याेगी सरकार का बड़ा फैसला लिया है. 26 के साथ अब 27 मार्च काे भी अवकाश रहेगा. याेगी सरकार ने जनभावना, आस्था के सम्मान में 27 मार्च का भी सार्वजनिक अवकाश घाेषित किया. इससे अब रामनवमी पर लगातार दाे दिन सभी सरकारी ऑफिस, स्कूल-काॅलेज बंद रहेंगे. दरअसल, राम नवमी के अवसर पर आगामी 27 मार्च काे सार्वजनिक अवकाश घाेषित किए जाने की मांग की गई थी. उत्तर प्रदेश सचिवालय कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष साैरभ सिंह व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से महानवमी पर अवकाश घाेषित करने का अनुराेध किया था.उन्हाेंने कहा था कि नवरात्र हिन्दू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कार्यालयाें में महानवमी के अवसर पर 26 मार्च काे सार्वजनिक अवकाश घाेषित किया गया है, किंतु विभिन्न प्रामाणिक पंचांगाें एवं धार्मिक गणनाओं के अनुसार महानवमी 27 मार्च काे मनाया जाना निर्धारित है.उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा भी अवकाश 26 मार्च की जगह 27 मार्च काे घाेषित किया गया है.