शहीद वीराें काे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि

    26-Mar-2026
Total Views |
 
 

RCP 
 
स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणाें का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीराें काे श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम आयाेजित किया गया. इस अवसर पर शहराध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुनील अण्णा टिंगरे के हाथाें शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. कार्यक्रम की प्रस्तावना कार्याध्यक्ष बालासाहेब ने प्रस्तुत की इस माैके पर प्रदेश अध्यक्ष (सांस्कृतिक विभाग) बाबा पाटील, नरेश जाधव, याेगेश वराड़े, कार्यालय सचिव हेमंत क्षीरसागर, शुभम माताले, पंकज साठे, डिंपल इंगले, जितिन कांबले, शुभम वाघमारे, प्रदीप चाेपड़े, आनंद चव्हाण, धनंजय जवलेकर, प्रकाश सकटे, मनु स्वामी उपस्थित थे.