‌‘ए एंड टी कंसल्टेंट्स' को प्रतिष्ठित ‌‘एईएसए' पुरस्कार मिला

विकास अचलकर व मनोज तातुस्कर सम्मानित

    27-Mar-2026
Total Views |
 

vbsfbf


शिवाजीनगर, 26 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)


आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, सर्वेयर्स एसोसिएशन, पुणे ( एड ) द्वारा दिया जाने वाला मकमर्शियल कैटेगरीफ का प्रतिष्ठित मजूरी रिकमेंडेशन अवॉर्डफ हाल ही में ए एंड टी कंसल्टेंट्स के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट विकास अचलकर और आर्किटेक्ट मनोज तातुस्कर को प्रदान किया गया. यह पुरस्कार शनिवार (21 मार्च) को ग्रैंड शेरेटन में आयोजित एक समारोह में दिया गया. कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स के अध्यक्ष विलास अवचट के हाथों और एईएसए (पुणे) के अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव राजे, एईएसए पुणे के चेयरमैन आर्किटेक्ट महेश बांगड़ एवं समन्वयक पराग लडके की प्रमुख उपस्थिति में अचलकर और तातुस्कर को सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार बाणेर-पाषाण लिंक रोड पर स्थित मोंट वर्ट और कॉनबिल लैंडमार्क्स एलएलपी कंपनियों के माउंट क्लैरिया नामक कमर्शियल प्रोजेक्ट के डिजाइन के लिए दिया गया है. इस प्रोजेक्ट का अनूठा डिजाइन और इमारत का आकर्षक एलिवेशन जो सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है, पुरस्कार के लिए निर्णायक साबित हुआ. इस प्रतिष्ठित सम्मान पर विकास अचलकर और मनोज तातुस्कर ने खुशी जाहिर की है और आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, सर्वेयर्स एसोसिएशन (पुणे) का आभार व्यक्त किया है.