छह महिलाओं ने अशाेक खरात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई : फडणवीस

    27-Mar-2026
Total Views |
 

CM 
 
स्वयंभू धर्मगुरु अशाेक खरात के खिलाफ सामने आया मामला आस्था की आड़ में किए जा रहे भीषण शाेषण और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करता है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, खरात पर अब तक आठ मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से सात की जांच विशेष जांच दल और एक की जांच नासिक पुलिस कर रही है. यह मामला तब उजागर हुआ जब 18 फरवरी काे एक महिला ने खरात के सहयाेगी द्वारा एआई-जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियाे के जरिए ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई. जांच में यह चाैंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि खरात खुद काे भगवान शिव का अवतार बताकर महिलाओं का याैन उत्पीड़न करता था.वह मकाला जादूफ और अघाेरी प्रथाओं का भय दिखाकर पीड़िताें काे चुप रखता था.अब तक छह महिलाएं आधिकारिक ताैर पर शिकायत लेकर आगे आई हैं, जिनमें से कई ने सीधे ताैर पर बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के आराेप लगाए हैं.
 
पुलिस ने खरात के फार्महाउस और कार्यालयाें से लैपटाॅप, डिजिटल रिकाॅर्डर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं.अपराधिक कृत्याें के अलावा, यह मामला बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और रसूखदार लाेगाें से संबंधाें की ओर भी इशारा करता है. जांच में अब तक 40.87 कराेड़ की संपत्ति का पता चला है, जिसकी जांच आयकर विभाग और स्टाम्प पंजीकरण विभाग कर रहे हैं. इस मामले की आंच प्रशासन तकभी पहुंची है, जिसके चलते एसआरए के एक उप कलेक्टर काे पद से हटा दिया गया है क्याेंकि उनकी बेटी का नाम खरात के साथ संयुक्त संपत्ति के मालिकाना हक में सामने आया था. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि खरात के माेबाइल से डिलीट किए गए डेटा काे रिकवर करने के लिए उसे साइबर फाेरेंसिक लैब भेजा गया है. सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में शामिल किसी भी राजनेता या नाैकरशाह काे बख्शा नहीं जाएगा और पीड़िताें की पहचान सुरक्षित रखते हुए साेशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटाई जा रही है.