नाशिक के कथित ढाेंगी बाबा अशाेक खरात की आर्थिक गतिविधियाें पर शिकंजा कसना शुरू हाे गया है. विशेष जांच दल ने पंजीकरण महानिरीक्षक कार्यालय से अशाेक खरात और उनके परिवार के पांच सदस्याें की जमीन, फ्लैट, दुकानाें सहित अचल संपत्तियाें की जानकारी मांगी है. इसके अनुसार पंजीकरण कार्यालय ने राज्यभर में खरात की संपत्तियाें की तलाश शुरू कर दी है. दाे से तीन दिनाें में यह जानकारी जांच दल काे साैंप दी जाएगी.खरात के पास कराेड़ाें रुपये की संपत्ति हाेने की चर्चा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विशेष जांच दल के हाथ खरात और उनके परिवार की कई अचल संपत्तियाें का विवरण लग चुका है. खरात ने और कहां-कहां जमीन और फ्लैट खरीदे हैं, इसकी जानकारी भी पंजीकरण कार्यालय से मांगी गई है. इस संबंध में पंजीकरण महानिरीक्षक कार्यालय काे पत्र प्राप्त हुआ ै. इसके बाद पंजीकरण विभाग ने तुरंत खरात के परिवार और एक करीबी व्यक्ति की संपत्तियाें की जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया है. अधिकारियाें के अनुसार, खरात की संपत्ति का पूरा विवरण अगले दाे से तीन दिनाें में विशेष जांच दल काे दे दिया जाएगा.