न्यू इंग्लिश रमणबाग स्कूल में लगाया जाएगा जनरल अरुणकुमार वैद्य का पुतला: एड. अशाेक पलांडे

    27-Mar-2026
Total Views |
 
 

statue 
जनरल अरुणकुमार वैद्य का जन्मशताब्दी वर्ष है. इस उपलक्ष्य में न्यू इंग्लिश स्कूल रमणबाग और ऑलिव ग्रीन वेंचर्स फाउंडेशन की तरफ से स्कूल में जनरल अरुणकुमार वैद्य की याद में म्यूरल लगाया जाएगा, यह जानकारी डेक्कन एजुकेशन साेसायटी के नियामक मंडल के उपाध्यक्ष एड.अशाेक पलांडे और फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अवधूत ढमढेरे ने दी. डेक्कन एजुकेशन साेसायटी के कार्यालय में बुधवार काे शाम 4 बजे आयाेजित पत्रकार वार्ता में शाला समिति के अध्यक्ष शरद अगरखेडकर, जयप्रकाश भट, नितिन शास्त्री, मुख्याध्यापिका आशा माने, काैशिक भालेराव उपस्थित थे. जनरल अरुणकुमार वैद्य की जीवनी पर आधारित यह म्यूरल बनाया गया है.
 
एड. अशाेक पलांडे ने बताया की, जनरल अरुण कुमार वैद्य न्यू इंग्लिश स्कूल रमणबाग के विद्यार्थी थे. उनकी जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में साल भर में विभिन्न कार्यक्रमाें का आयाेजन किया गया है. डिफेन्स में करियर बनाने की जिन बच्चाें की इच्छा है उनकाे संस्था द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा.कर्नल अवधूत ढमढेरे ने बताया कि, जनरल बनने के बाद अरुणकुमार वैद्य ने न्यू इंग्लिश स्कूल रमणबाग काे भेंट दी थी. उन्ही के याद में बनाया गया म्यूरल का उद्घाटन अप्रैल के आखिर के हप्ते में या मई के पहले हप्ते में किया जाएगा.उदघाटन के लिए लश्कर के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी काे आमंत्रित किया जाएगा.साल भर में इतिहास के विशेषज्ञाें के व्याख्यानाें का भी आयाेजन किया गया है.