तमिलनाडु : अन्नाद्रमुक उम्मीदवाराें की पहली सूची जारी

    27-Mar-2026
Total Views |
 
 

TN 
तमिलनाडु में 23 अप्रैल काे हाेने वाले विधानसभा चुनावाें के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेतृत्व कर रही प्रमुख विपक्षी अन्नाद्रमुक ने उम्मीदवाराें की पहली सूची जारी की, जिसमें 20 पूर्व मंत्रियाें सहित वरिष्ठ नेताओं काे बरकरार रखा गया है.यह सूची सभी प्रमुख सहयाेगियाें के साथ सीट बंटवारे के समझाैते काे अंतिम रूप देने और मुफ्त वादाें वाले घाेषणापत्र जारी करने के एक दिन बाद जारी की गई है. इनमें से अधिकांश लाेकप्रिय चेहरे हैं जाे दिवंगत अन्नाद्रमुक नेता जे जयललिता के कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं. वे उन सीटाें से चुनाव लड़ेंगे जिन्हें उनका पारंपरिक गढ़ माना जाता है और जहां वे कई बार जीत हासिल कर चुके हैं. पार्टी के दिग्गज नेताओं काे मैदान में उतारकर, अन्नाद्रमुक के महासचिव के एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सत्तारूढ़ द्रमुक के खिलाफ एक मजबूत चुनाैती पेश करने का इरादे रखते हैं, जिसे उन्हाेंने सत्ता से बेदखल करने की कसम खाई है.
 
पार्टी ने अभी तक आधिकारिक ताैर पर उन सीटाें की संख्या की घाेषणा नहीं की है जिन पर वह चुनाव लड़ेगी, लेकिन उसने कुल 234 विधानसभा सीटाें में से 63 सीटें अपने सहयाेगियाें काे आवंटित कर दी है. अन्नाद्रमुक के महासचिव और राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने उच्च दांव वाले चुनावाें के लिए प्रचार शुरू करने से कुछ घंटे पहले उम्मीदवाराें की पहली सूची जारी की हैं जिससे कड़ा मुकाबला देखने काे मिलेगा.अन्नाद्रमुक ने अपनी प्रमुख सहयाेगी भाजपा काे 27 सीटें, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डाॅ.अंबुमणि के नेतृत्व वाले पीएमके गुट काे 18 सीटें, कुछ महीने पहले एनडीए से अलग हाेने के बाद वापस लाैटे अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कज़गम (एएमएमके) के टीटीवी दिनाकरन काे 11 सीटें, पूर्व केंद्रीय जहाजरानी मंत्री जी.के. वासन की तमिल मानिला कांग्रेस काे पांच सीटें और भाजपा के कमल चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले छाेटे सहयाेगियाें काे दाे सीटें आवंटित की हैं. वासन भी इस बार भाजपा के चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे.शेष 171 सीटाें में अन्नाद्रमुक आईजेके और न्यू जस्टिस पार्टी सहित अन्य सहयाेगियाें काे कुछ और सीटें साैंपने के बाद (जाे अन्नाद्रमुक के दाे पत्ती चिन्ह या भाजपा के कमल चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे) लगभग 165 सीटाें पर चुनाव लड़ सकती ह