देहूरोड, 27 मार्च (आ.प्र.)
रामनवमी पर देहूरोड में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था.सुबह श्रीरामजी का अभिषेक, होमहवन और महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया. शाम 6 बजे श्री शिवाजी विद्यालय से शोभायात्रा शुरू हुई. पारंपारिक ढोल-ताशा व डीजे सिस्टम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा हिंद दि चादर श्री गुरु तेज बहादुर साहेबजी रथ व राजमाता अहिल्यादेवी होलकर रथ स्वामी विवेकानंद चाल, नेताजी सुभाषचंद्र चौक, श्री शंकर मंदिर, एम.पो.शाला से संपन्न हुआ. इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुये. शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं सभी कार्यकर्ताओं वीर बजरंगी व रामभक्तों ने परिश्रम कर योगदान दिया.