जाधववाड़ी इलाके में पुलिस ने एक युवक काे गांजा बेचने के आराेप में गिरफ्तार किया है.उसके पास से 10,500 रुपये का गांजा जब्त किया गया है. यह कार्रवाई बुधवार (25 मार्च) शाम करीब 5:30 बजे की गई. गिरफ्तार आराेपी का नाम अविनाश धनाजी गाेरे (उम्र-19 वर्ष, निवासी जाधववाड़ी, चिखली) है. उसके साथी सिद्धार्थ तायड़े (निवासी अजंतानगर, निगड़ी) के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. इस मामले में अपराध शाखा के एंटी-नारकाेटिक्स स््नवाॅड के पुलिस अंमलदार कपिलेश कृष्णा इगवे ने गुरुवार (26 मार्च) काे चिखली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:30 बजे आराेपी अविनाश गाेरे के पास से 210 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 10,500 रुपये है. उसके पास से मिले गांजे के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि वह आराेपी सिद्धार्थ तायड़े से बेचने के लिए गांजा लाया था. चिखली पुलिस मामले की जांच कर रही है.