बिबवेवाडी में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन डॉ. राजेश शाह के हाथों संपन्न हुआ. इस अवसर पर नगरसेवक राजेंद्र शिलीमकर और मानसीताई देशपांडे उपस्थित थे. एचडीएफसी बैंक की क्लस्टर हेड प्राची अग्रवाल ने जानक ारी दी कि यह पुणे शहर में बैंक की 200वीं शाखा है. इस उद्घाटन समारोह के दौरान बैंक के जोनल हेड विक्रांत नागरे और रीजनल हेड गायत्री राव भी मौजूद रहे. बताया गया कि पुणे शहर के बैंकिंग व्यवसाय में एचडीएफसी बैंक की 24% हिस्सेदारी है, जो शहर में किसी भी बैंक के मुकाबले सबसे अधिक है.