मुंबई, पुणे सहित 7 बड़े शहराें में घराें की बिक्री गिरी

    28-Mar-2026
Total Views |
 

home 
 
अमेरिका-ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध का असर ईंधन ही नहीं, अब भारतीय रीयल एस्टेट बाजार में भी महसूस किया जाने लगा है. वर्ष 2026 की पहली तिमाही में मुंबई, पुणे, चेन्नई सहित देश के शीर्ष सात शहराें में घराें की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है. एनाराॅक रिसर्च की ताजा रिपाेर्ट के मुताबिक, पिछली तिमाही के मुकाबले इस बार बिक्री में 7 प्रतिशत की कमी आई है, जिसने रीयल इस्टेट से्नटर की चिंता बढ़ा दी है. रिपाेर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इससे डेवलपर्स और निवेशकाें के लाखाें कराेड़ रुपये फंस गए हैं. युद्ध अगर लंबा चला ताे बिल्डराें काे प्राेजे्नट राेकने पड़ सकते हैं.
 
वर्ष 2026 की पहली तिमाही में उपराेक्त शहराें में लगभग 1.51 लाख कराेड़ की कीमत के 1,01,675 घर बिके, जबकि 2025 की आखिरी तिमाही में करीब 1.60 लाख कराेड़ मूल्य की 1,08,970 यूनिट्सकी बिक्री हुई थी. अगर शहराें के आंकड़ाें काे देखें, ताे इस तिमाही में हुई कुल बिक्री का 48% हिस्सा अकेले मुंबई और बेंगलुरु से आया है. मुंबई में सबसे अधिक 32,800 घराें की बिक्री दर्ज की गई, जाे 2025 की चाैथी तिमाही (34,725 यूनिट्स) की तुलना में 6% कम है. इसी तरह, बेंगलुरु में घराें की बिक्री में 5% की कमी आई, जहां 2026 की पहली तिमाही में 16,440 घर बिके, जबकि पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 17,250 था. पुणे में बिक्री में 10% की गिरावट देखी गई और यहां 15,300 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछली तिमाही में 17,000 घर बिके थे.