संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का अहिल्यानगर में 1 अप्रैल काे सत्संग

    28-Mar-2026
Total Views |
 
 

lect 
 
विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गुरु और सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख, परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आगामी 1 अप्रैल, 2026 काे अहिल्यानगर पधार रहे हैं. इस विशेष प्रवास के दाैरान वे सावेदी के मिसकीन नगर स्थित गंगा उद्यान के पास शाम 7 बजे एक विशाल आध्यात्मिक सत्संग काे संबाेधित करेंगे. अपने प्रवचन में महाराज जी प्रेम, शाश्वत सुख और मन की शांति प्राप्त करने के व्यावहारिक मार्गाें पर प्रकाश डालेंगे.सत्संग के तुरंत बाद, रात 9 बजे इसी स्थल पर नामदान (आध्यात्मिक दीक्षा) का कार्यक्रम आयाेजित हाेगा.इसमें महाराज जी जिज्ञासुओं काे आंतरिक ज्याेति और श्रुति के निजानुभव की विधि सिखाएंगे. इस आयाेजन में स्थानीय नागरिकाें के साथ-साथ देश-विदेश से हजाराें श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है. कार्यक्रम का प्रबंधन सावन कृपाल रूहानी मिशन की स्थानीय शाखा द्वारा किया जा रहा है. संत राजिन्दर सिंह जी महाराज मसाईंस ऑफ स्पिरिचुएलिटीफ के माध्यम से पिछले 35 वर्षाें से वैश्विक स्तर पर निस्वार्थ सेवा और ध्यान-अभ्यास का संदेश दे रहे हैं. उन्हाेंने लाखाें लाेगाें काे अंतर्मुखी हाेकर प्रभु का अनुभव करने की सरल विधि सिखाई है.