पुणे मेट्राे के पिंपरी से निगड़ी तक विस्तार के काम की वजह से, ट्रांसपाेर्ट विभाग ने निगड़ी में लाेकमान्य तिलक चाैक पर पुराने पीएमपी बस स्टैंड काे हटाने की मांग की है. इससे हज़ाराें यात्रियाें काे बसाें के लिए भ्नित-श्नित या आकुर्डी खंडाेबा माल चाैक तक पैदल जाना पड़ेगा.इससे यात्रा का समय बढ़ जाएगा और टिकट की कीमत भी 10-20 रुपये बढ़ जाएगी. हालांकि पीएमपी प्रशासनने स्पष्ट ताैर पर कहा है कि इसे हटाना मुमकिन नहीं है क्याेंकि इस स्टेशन से करीब दाे लाख यात्री यात्रा करते हैं.पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपी) का यह स्टेशन वर्ष 1981 में शुरू हुआ था. यहां से मामुर्डी, लाेनावला, वडगांव, आकुर्डी स्टेशन, पिंपले गुरव, हिंजवड़ी और सदुंबरे के लिए 24 बसें चलती हैं. भ्नित-श्नित चाैक से 172 बसें चलती हैं.
निगड़ी ट्रांसपाेर्ट विभाग ने पीएमपी काे पत्र दिया है कि भ्नित-श्नित से आकुर्डी खंडाेबा माल रूट पर जाने वाली बसाें काे राेककर अन्य रूट पर भेजा जाए. पिंपरी से निगड़ी मेट्राे का 54% काम पूरा पिंपरी से निगड़ी तक 4.51 किमी लंबी एलिवेटेड मेट्राे लाइन का करीब 54% काम पूरा हाे चुका है. 593 में से 118 जगहाें पर फाउंडेशन का काम हाे चुका है, 104 पिलर और 1,329 में से 823 सेगमेंट कास्टिंग हाे चुकी हैं.मार्ग पर दाे लाख यात्री राेज सफर कर रहे हैं पवले फ्लाईओवर और बजाज ऑटाे ेनाें स्टाॅप बंद रहेंगे. यात्रियाें काे अगले स्टाॅप पर जाना हाेगा. हालांकि इस स्टाॅप काे हटाना मुमकिन नहीं है, इसलिए पीएमपी प्रशासन ने निगड़ी ट्रांसपाेर्ट विभाग काे इसकी जानकारी दी है.पुणे-पिंपरी-चिंचवड़ के 15 डिपाे से इन बसाें से राेज़ाना करीब दाे लाख यात्री सफर करते हैं. इसफें 20 हज़ार स्टूडेंट, 50 हज़ार सीनियर सिटीजन और 50-60 हज़ार महिलाएं शामिल हैं.