नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पाैडेल ने राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में बालेन्द्र शाह काे प्रधानमंत्री पद एवं गाेपनीयता की शपथ दिलाई. शाह ने राष्ट्रपति भवन में आयाेजित शपथ ग्रहण समाराेह में 12 बजकर 34 मिनट पर पद और गाेपनीयता की शपथ ली. इस बार शपथ ग्रहण समाराेह काफी अलग और विशेष दिखाई दिया. शपथ ग्रहण के दाैरान सात शंख फूंके गए.इसी तरह, 108 लाेगाें (बटुकाें) ने स्वस्ति शांति का पाठ किया, और 16 बाैद्ध भिक्षुओं ने अष्टमंगल का पाठ किया. 35 वर्षीय बालेन्द्र बालेन शाह के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नेपाल में एक नया राजनीतिक युग शुरू हाे गया है.शाह देश के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गये हैं.