पेट्राेल-डीजल की ए्नसाइज ड्यूटी में 10 रु. की कटाैती

    28-Mar-2026
Total Views |
 

petrol 
 
केंद्र सरकार द्वारा पेट्राेल-डीजल की ए्नसाइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटाैती कर दी है. मिडिल-ईस्ट में गहराते युद्ध के संकट के बीच तेल के दाम स्थिर रखने के लिए बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया. हाेर्मुज पर फंसे तेल के टैंकराें के चलते तेल कंपनियां पेट्राेल-डीजल के दाम बढ़ाने की तैयारी में थीं, सरकार के निर्णय से फिलहाल तेल के दामाें में बढ़ाेतरी का संकट टल गया है. विपक्ष ने केंद्र सरकार के निर्णय काे चुनावी चालबताते हुए पवन खेड़ा ने कहा-तेल की कीमतें 7 बार घटी, लेकिन सरकार ने एक बार भी दाम नहीं घटाया और जनता काे लूटकर केवल खजाना भरा. उन्हाेंने कहा कि पांच राज्याें में चुनाव काे देखते हुए केंद्र ने ड्यूटी घटाई. सरकार ने पेट्राेल पर ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए, जबकि डीजल पर 10 से शून्य कर दी गई है. एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्राेल-डीजल के दामाें काे स्थिर रखा गया है.
 
यूएस-इजराइल के साथ ईरान की जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेले दाम 70 डाॅलर से बढ़कर 100 डाॅलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं. इससे तेल कंपनियाें काे 30 रुपए प्रति लीटर तक घाटा हाे रहा था. घाटा कवर करने के लिए तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं.गाैरतलब है कि भारत में पेट्राेल-डीजल की किल्लत की अफवाहाें के बीच पेट्राेल पंप पर लाेगाें की लंबी-लंबी लाइनें देखने काे मिल रहीं हैं. इस बीच नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियाें ने पेट्राेल-डील के दाम बढ़ा दिए हैं. एक ओर जहां नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियाें ने पेट्राेल-डील के दाम बढ़ा दिए हैं, ताे वहीं सरकारी तेल कंपनियाें के रेट स्थिर रहने से पेट्राेल पंपाें पर अफरा-तफरी का माहाैल है. एक दिन पहले, भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन विक्रेता कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्राेल की कीमताें में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमताें में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी.