शहर की सड़काें पर नियम विरुद्ध और फैंसी नंबर प्लेट लगाकर घूमने वालाें के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी मुहिम शुरू की है. पुलिस अब केवल चालान नहीं काट रही, बल्कि उल्लंघन मिलने पर नंबर प्लेट काे माैके पर ही स्क्रू ड्राइवर से खाेलकर जब्त कर रही है. पिछले दाे महीनाें में पुलिस ने 11 हजार 53 वाहनाें के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया है.आरटीओ द्वारा निर्धारित मानकाें काे ताक पर रखकर कई वाहन चालक आकर्षक डिजाइन, छाेटे फाॅन्ट या अंकाें के स्वरूप काे बदलकर नंबर प्लेट लगवाते हैं. इन नंबर प्लेट्स के कारण सीसीटीवी फुटेज में नंबर स्पष्ट नहीं दिखते, जिससे दुर्घटना या अपराध के मामलाें में दाेषियाें काे पकड़ना कठिन हाे जाता है. नंबराें काे इस तरह लिखा जाता है कि वे दूर से पढ़ने में नहीं आते. इसका सीधा असर ट्रैफिक नियम ताेड़ने वालाें पर हाेने वाली कार्रवाई पर पड़ता है. इस विशेष अभियान के दाैरान पुलिस और तथाकथित कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नाेंकझाेंक के मामले भी सामने आ रहे हैं.
दबाव की राजनीति : जैसे ही पुलिस प्लेट निकालने की कार्रवाई शुरूकरती है, कई वाहन चालक अपने नेताओं काे फाेन कर पुलिस पर दबाव बनाने की काेशिश करते हैं.वरिष्ठ अधिकारियाें के स्पष्ट आदेशाें के चलते पुलिस बिना किसी दबाव के प्लेट जब्त कर रही है. पुलिस आयुक्त की हद में प्रमुख चाैकाें और सिग्नलाें पर टीमें तैनात की गई हैं.