मुंबई, 27 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 34 पैसे टूटकर 94.30 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. बीच कारोबार में पहली बार भारतीय मुद्रा इस स्तर तक कमजोर हुई है. पिछले कारोबारी दिवस पर 25 मार्च को यह 20 पैसे की गिरावट में 93.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी जो इसका अब तक का सबसे कमजोर बंद भाव है. रुपया शुक्रवार को 22.75 पैसे की गिरावट में 94.1875 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 94.30 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में इस महीने लगातार बिकवाली रहने से भारतीय मुद्रा दबाव में है. पश्चिम एशिया संकट से पहले रुपया 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था. इस संकट के शुरू होने के बाद अब तक इसमें तीन रुपये प्रति डॉलर की गिरावट आ चुकी है. अहिल्यानगर, 27 मार्च (वि.प्र.) वेिश-विख्यात आध्यात्मिक गुरु और सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख, परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आगामी 1 अप्रैल, 2026 को अहिल्यानगर पधार रहे ह्ैं. इस विशेष प्रवास के दौरान वे सावेदी के मिसकीन नगर स्थित गंगा उद्यान के पास शाम 7 बजे एक विशाल आध्यात्मिक सत्संग को संबोधित करेंगे. अपने प्रवचन में महाराज जी प्रेम, शोशत सुख और मन की शांति प्राप्त करने के व्यावहारिक मार्गों पर प्रकाश डालेंगे. सत्संग के तुरंत बाद, रात 9 बजे इसी स्थल पर नामदान (आध्यात्मिक दीक्षा) का कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें महाराज जी जिज्ञासुओं को आंतरिक ज्योति और श्रुति के निजानुभव की विधि सिखाएंगे. इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है. कार्यक्रम का प्रबंधन सावन कृपाल रूहानी मिशन की स्थानीय शाखा द्वारा किया जा रहा है. संत राजिन्दर सिंह जी महाराज मसाईंस ऑफ स्पिरिचुएलिटीफ के माध्यम से पिछले 35 वर्षों से वैेिशक स्तर पर निस्वार्थ सेवा और ध्यान-अभ्यास का संदेश दे रहे ह्ैं. उन्होंने लाखों लोगों को अंतर्मुखी होकर प्रभु का अनुभव करने की सरल विधि सिखाई है.