सेंसेक्समें फिर 1,700 अंकाें की बड़ी गिरावट

    28-Mar-2026
Total Views |
 

sensex 
 
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार काे बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स में फिर 1700 अंकाें की बड़ी गिरावट हाेने से काराेबारियाें काे 9 लाख कराेड़ का झटका लगा है. ट्रंप के बार-बार बयान बदलने से मार्केट काे जबर्दस्त झटका लगा है. निफ्टी में भी लगभग 500 अंकाें की गिरवट से काराेबारी काफी हैरान हैं. बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दाे प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. 30 शेयराें वाला बीएसई सेंसेक्स 1690.23 अंक या 2.25 प्रतिशत गिरकर 73,583.22 पर बंद हुआ.50 शेयराें वाला एनएसई निफ्टी 486.85 अंक या 2.09 प्रतिशत गिरकर 22,819.60 पर बंद हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ संघर्ष थमने के संकेत दिए थे, लेकिन अब तक काेई बड़ी सफलता नहीं मिली है. जब तक ये संघर्ष चलता है तब तक कच्चे तेल के दाम कम हाेने की उम्मीद नहीं है.