पिंपरी में वार्डबाॅय का काम करने वाले एक आदमी ने पेस्टीसाइड खाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना शुक्रवार (27 मार्च) काे नेहरूनगर में हुई.आत्महत्या करने वाले वार्डबाॅय का नाम संदीप राघाेजी नलवड़े (उम्र-35 वर्ष, नेहरूनगर, पिंपरी) है.संत तुकारामनगर के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुहास आव्हाड़ की जानकारी के मुताबिक, संदीप नलवड़े एक हाॅस्पिटल में वार्डबाॅय का काम करता था. उसे शराब की लत थी. घरेलू झगड़े के चलते उसने शुक्रवार (27 मार्च) काे नशे में एक लीटर पेस्टीसाइड पी लिया. उसे तुरंत वाईसीएम हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया. हालांकि, डाॅक्टराें ने इलाज से पहले ही उसे मृत घाेषित कर दिया.