महादेव का अवतार हाेने का दावा कर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले वसई के स्वयंघाेषित धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य काे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है.नासिक के ढाेंगी अशाेक खरात के कारनामे सामने आने के बाद आराेपी ऋषिकेश वैद्य के अत्याचार की शिकार महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.महिला ने वसई के माणिकपुर पुलिस थाने में शिकायत दी थी. घटना पुणे में हाेने के कारण वसई पुलिस ने मामला जांच के लिए मांजरी पुलिस काे साैंप दिया. इस मामले में आराेपी ऋषिकेश वैद्य काे पिंपरी शहर से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.इस संबंध में विस्तृत जानकारी यह है कि वसई के स्वयंघाेषित धर्मगुरु और ‘हमारी वसई’ नामक सामाजिक संगठन चलाने वाले ऋषिकेश वैद्य के खिलाफ हाल ही में पुणे की 35 वर्षीय विवाहित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी.
यह मामला पुणे के मांजरी पुलिस थाने में दर्ज किया गया.ऐसी जानकारी पुणे शहर के पुलिस उपायुक्त निखिल पिंगले ने दी थी. बाद में सूचना मिली कि वह अपने रिश्तेदाराें के पास जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे पिंपरी से गिरफ्तार कर लिया और शनिवार दाेपहर उसे शिवाजीनगर अदालत में पेश किया गया.इस ढाेंगी का नाम ऋषिकेश वैद्य है. उसके खिलाफ 35 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित महिला मूल रूप से पुणे की रहने वाली है. अक्टूबर 2023 में साेशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान वसई के ऋषिकेश वैद्य से हुई.आराेपी ने महिला का विश्वास जीत लिया. अध्यात्म सिखाने के बहाने उसे मिलने के लिए बुलाया और महिला काे मांजरी स्थित एक लाॅज में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया.ऐसा पीड़िता की शिकायत में उल्लेख ह