चाकण, 28 मार्च (आ.प्र.) अभिनेत्री नेहा जोशी ने इस जगह की तारीफ करते हुए कहा, ‘दिलीप सोनिगरा ज्वेलर्स सिर्फ एक कॉमर्शियल ज्वेलरी की जगह नहीं है, बल्कि यह चाकण शहर में एक सांस्कृतिक केंद्र बनेगा'. उन्होंने कहा कि उन्हें दिलीप सोनिगरा ज्वेलर्स के अत्याधुनिक शोरूम में ज्वेलरी का बढ़िया कारीगरी और मोहिनी कलेक्शन खास तौर पर पसंद आया. इस कार्यक्रम में ‘सुपर बंपर ऑफर' के चौथे इनाम के समारोह का उत्साह भी देखने को मिला. यह कार्यक्रम विशेष रूप से यादगार बन गया, जिसमें हिंदी और मराठी फिल्मों के जानदार गाने थे. मशहूर गायक गणेश मोरे और पुणे आइडल दिव्या तिवारी ने गणेश स्तुति, राधा ही बावरी, अधीर मन जले, ‘मन उधाण वाऱ्याचे', ‘गोमू संगतिने', बाहो में चले आओ, ओ मेरे दिल के चैन, मेरे रश्के कमर, मेरे ढोलना सुन जैसे सदाबहार हिंदी और मराठी गाने पेश किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा. नितिन खंडागले (की-बोर्ड), स्वयम सोनवणे (ऑक्टो-पैड), आदित्य ढाले (तबला, ढोलक) ने बेहतरीन संगत दी, जबकि पीयूष तिवारी ने साउंड सिस्टम संभाला. चाकण शहर में लंबे समय के बाद ऐसा कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था. इसलिए उपस्थित लोगों ने दिलीप सोनिगरा ज्वेलर्स की इस संकल्पना का स्वागत किया. अभिनेत्री नेहा जोशी का स्वागत शो-रूम के युवा निदेशक करण सोनिगरा ने शॉल और गुलदस्ता देकर किया, जबकि अन्य सभी मेहमानों और कलाकारों को शो-रूम के वरिष्ठ प्रबंधक श्रीपाल सोनिगरा और जयेश खंडेलवाल ने शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया. इस आयोजन की संकल्पना और प्रस्तुति आनंद क्षेमकल्याणी ने की थी. दिलीप सोनिगरा के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित थे.
लकी विजेता
इस तरह हैं
1) बुलेट :
विकास लालू चव्हाण
2) स्मार्ट टीवी :
प्रसाद रामदास येलवंड़े
3) रेफ्रिजरेटर :
गौरी रामदास कारले
4) वॉशिंग मशीन :
रूपाली जयेश गाडेकर
5) आटा चक्की :
रामदास शांताराम बांदल
6) ओवन :
रूपाली दत्तात्रेय आंद्रे
7) गैस ग्रिल :
वसंत होनाजी मुठे
8) मिक्सर :
श्वेता विकास वाडेकर
9) इंडक्शन :
तुषार सोमनाथ अवघड़े
10) टोस्टर :
तुषार सोमनाथ अवघड़े
11) डिनर सेट :
विशाल बालासाहेब पाचपुते
12) इस्त्री :
प्रियांका साईनाथ पानमंद